जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक मैं डिंपल यादव करेंगी अध्यक्षता

Aug 27, 2025 - 21:22
0 6
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक मैं डिंपल यादव करेंगी अध्यक्षता

block-350 block-350

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक मैं डिंपल यादव करेंगी अध्यक्षता

मैनपुरी ( अजय किशोर) मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक दि. 28 अगस्त को अपरान्ह 01 बजे कलैक्ट्रेट सभागार मा. सांसद, अध्यक्षा दिशा डिम्पल यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, पी.एम. स्वनिधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि नियत समय पर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User