ऑल इंडिया किसान यूनियन ने मनाया स्थापना दिवस युवाओं की धड़कन हैं कैलाश लोधी=प्रोफेसर सनिल कुमार

Aug 24, 2025 - 19:52
0 7
ऑल इंडिया किसान यूनियन ने मनाया स्थापना दिवस युवाओं की धड़कन हैं कैलाश लोधी=प्रोफेसर सनिल कुमार

block-350 block-350

ऑल इंडिया किसान यूनियन ने मनाया स्थापना दिवस युवाओं की धड़कन हैं कैलाश लोधी=प्रोफेसर सनिल कुमार

एटा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर ऑल इंडिया किसान यूनियन ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कैक काटकर अपना जन्म दिवस भी मनाया, और निधौली कला थाना क्षेत्र में सत्यवीर हत्याकांड की सीबीआई से जांच करने की मांग की, और शहीद पार्क से अलीगंज चुंगी से लेकर धरना प्रदर्शन स्थल तक पैदल मार्च कर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी , एसएसपी के नाम नायब तहसील दार वाहिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा।

 इस अवसर पर संरक्षक की भूमिका में ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी को उनके जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सनिल कुमार ने पद यात्रा का हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया और कैलाश लोधी को आशीर्वाद दिया, और कहा कि कैलाश लोधी युवा दिलों की धड़कन है। कैलाश लोधी ने कहा कि ऑल इंडिया किसान यूनियन, किसान हित एवं देश हित में कार्य करती है, हम किसानों को हर संभव, हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए पूरे देश में ऑल इंडिया किसान यूनियन कार्य कर रही है। इस अवसर पर हम मांग करते हैं कि निधौली कला थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रभानपुर उर्फ नगला खरेटी में पुलिस उत्पीड़न से हुई सत्यवीर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि ऑल इंडिया किसान यूनियन का गठन किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए किया गया है।किसान नेता पुष्पेन्द्र राजपूत ने कहा कि हमारे देश का किसान संपन्न होगा तो देश संपन्न रहेगा। मुनीश लोधी ने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उन्हें सरकार से सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

स्थापना दिवस पर उपस्थित किसान नेतागण प्रेम सिंह लोधी प्रदेश अध्यक्ष, मुनेश लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष,मनोहर सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, अंगूरी देवी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, सोबरन सिंह कुशवाहा, हिमांशु, जितेंद्र कुमार लोधी, वीरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह जिला अध्यक्ष, आर एस राणा प्रदेश संगठन मंत्री, वीरेंद्र वर्मा, रोहन लाल, डॉक्टर नरेंद्र सिंह महारानी देवी ,सचिन वर्मा, चरन सिंह लोधी, वेदप्रकाश लोधी, अजय कुमार लोधी एडवोकेट, अनंत प्रकाश आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User