एसओजी ने चार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

Jun 26, 2025 - 17:12
0 54
एसओजी ने चार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

block-350 block-350

एसओजी ने चार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

फर्रुखाबाद। जिले की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना कंपिल क्षेत्र से चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो हाल ही में एक मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए थे। इन बदमाशों पर बैंकों की रेकी कर लूट व राहजनी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। कुछ दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी में एक बदमाश को गोली लग गई थी, जबकि उसके चार साथी मौके से फरार हो गए थे। फरार बदमाशों की तलाश में जुटी एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान चारों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी तमंचा, एक कारतूस और ₹50,560 की नकदी बरामद की गई है।

सभी को थाना कंपिल क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बैंकों की रेकी कर वारदातों को अंजाम देता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया और एसओजी टीम की सराहना की। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User