Kasganj News : भरगैन में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, ट्यूवेल की कुंडी में मिला शव

Jun 23, 2025 - 21:31
0 30
Kasganj News : भरगैन में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, ट्यूवेल की कुंडी में मिला शव

block-350 block-350

भरगैन में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, ट्यूवेल की कुंडी में मिला शव

कासगंज। जनपद के पटियाली क्षेत्र के भरगैन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौ बच्चों की मां रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर पति रतीराम की हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी रतीराम पुत्र बाबूराम अपनी ससुराल भरगैन में रह रहा था। वह बीते बुधवार की शाम अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को भाई अरविंद ने पटियाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह गांव के पास एक ट्यूवेल की कुंडी में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। भाई अरविंद ने शव की पहचान रतीराम के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अरविंद ने आरोप लगाया कि रतीराम की पत्नी रीना के गांव के ही हनीफ से अवैध संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने मिलकर रतीराम की हत्या कर दी। पुलिस ने रीना और हनीफ के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती और सीओ संजय पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी रामवकील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User