Etah News : जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद

Jun 20, 2025 - 14:50
0 4
Etah News : जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद

block-350 block-350

जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मड़िया में छापा मारते हुए चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई 20 जून की दोपहर लगभग 2:40 बजे गश्त के दौरान की गई, जब पुलिस टीम ने ग्राम मड़िया में कुछ लोगों को जुआ खेलते देखा। मौके से कुल ₹3560 नकद तथा ताश की गड्डी बरामद की गई।

 **गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:** 1. गुलाब सिंह पुत्र अजब सिंह 2. राजेश पुत्र बाबूलाल 3. धर्मेन्द्र पुत्र नवाब सिंह – उपरोक्त तीनों निवासी ग्राम मड़िया, थाना निधौली कलां, एटा 4. मनोज कुमार पुत्र भरत सिंह – निवासी ग्राम भोपतपुर, थाना निधौली कलां, एटा पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 127/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम (G Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। **थाना प्रभारी निधौली कलां ने बताया** कि जनपद में जुआ, सट्टा व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User