पी. विद्या निकेतन में चल रहे समर कैंप का समापन बढ़ी धूम धाम से मनाया गया

Jun 01, 2025 - 19:07
0 15
पी. विद्या निकेतन में चल रहे समर कैंप का समापन बढ़ी धूम धाम से मनाया गया

block-350 block-350

सी.पी. विद्या निकेतन में चल रहे समर कैंप का समापन बढ़ी धूम धाम से मनाया गया

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के सीपी विद्या निकेतन में गत 18 मई से शुरू हुए समर कैंप का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ मिथिलेश अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र, महेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, रजनी गोयल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप में सीखी कलाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने देश भक्ति गीतों, शास्रीय सांगीत, बांगाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी।

विद्यालय के उप-प्रधानाचायय दीपक कुमार जैना ने अपने भाषण में आए हुए आगंतुकों का आभार प्रदर्शित किया। तथा समर कैंप के आयोजन पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि सीपी शिक्षण संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे भी मुख्य धारा से जुड़ सके। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के वाजपेई ने आगंतुकों का आभार प्रदर्शित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User