मैनपुरी के बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का बेटा शिवम गुप्ता के अश्लीलता के 130 वीडियो वायरल

May 31, 2025 - 17:23
0 2.1k
मैनपुरी के बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का बेटा शिवम गुप्ता के अश्लीलता के 130 वीडियो वायरल

block-350 block-350

मैनपुरी के बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का बेटा शिवम गुप्ता के अश्लीलता के 130 वीडियो वायरल

मैनपुरी में पत्नी बोली- महिला से अवैध संबंध, मुझे गंदे वीडियो बनाकर दिखाते हैं, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है।

घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है। पत्नी से पिछले चार सालों से चल रहा विवाद युवक का उसकी पत्नी से पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण मामला दब गया। सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के साथ बनाए वीडियो दिखाकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इतनी बड़ी संख्या में वीडियो के एक साथ वायरल होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने और कैसे वायरल किए। अब पढ़िए युवक की पत्नी ने क्या कहा... 2021 में हुई थी शादी युवक की पत्नी ने कहा- मेरी शादी 30 नवंबर 2021 को मैनपुरी के बीएम गार्डन में संपन्न हुई थी। ससुराल करहल रोड पर है। मेरे ससुराल पक्ष के लोग मिलकर मेरे साथ मारपीट करते हैं। मुझे प्रताड़ित किया जाता है।

15-20 दिन से मुझे ढंग से खाना नहीं दिया गया। ससुराल वाले जब कहीं बाहर जाते हैं, तो घर का ताला लगा कर जाते हैं और मुझे कमरे में बंद कर जाते हैं। मेरे ससुराल पक्ष के लोग एसी में सोते हैं और मुझे ऊपर वाले कमरे में जमीन पर सुलाया जाता है। मुझे दहेज को लेकर ताना मारते हैं। कहते हैं कि तेरे घर से कुछ भी नहीं मिला है, इसलिए मुझे घर का कोई सामान इस्तेमाल नहीं करने देंगे। 2 साल से किया जा रहा प्रताड़ित पत्नी ने कहा- दो ढाई सालों से मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं इसलिए चुप थी कि कभी तो सभी लोग मुझे समझेंगे। अब तो हालत बहुत ही खराब हो गए हैं। मेरे पति का दूसरी महिला के साथ चक्कर चलता है, जबकि शादी से पहले मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था। अफेयर वाली महिला के साथ गंदे-गंदे वीडियो पति के बारे में ससुराल वालों से जब कहती हूं, तो वो लोग कहते हैं कि तुम उसका कुछ नहीं उखाड़ पाओगी। पति कहता है कि मैं महिला के साथ अफेयर करूंगा। उसके साथ रहूंगा, तुम मेरा कुछ भी नहीं कर पाओगी। मेरे पति अपने और महिला के गंदे-गंदे वीडियो मुझे दिखाते हैं।

कहते हैं- मेरी मां जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन, जैसे बड़े-बड़े नेताओं के साथ उठती बैठती है। तू और तेरे घर वाले बिक जाएंगे। सड़क पर आ जाएंगे, लेकिन मेरा कुछ नहीं कर पाएंगे। मेरी सास ने मुझको खूब मारा कुछ दिन पहले मेरी ननद मेरा हाथ पकड़ कर जीने से खींचकर छत पर ले गई। वहां मेरी सास ने मुझे खूब मारा। मेरा पति और ससुर कह रहा था कि मार साली को, इसके घर वाले आएंगे तो क्या कर लेंगे। मेरे शरीर में जो चोटों के निशान हैं, वो ससुराल की प्रताड़ना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User