विशाल धम्म यात्रा का आयोजन प्रशासन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न

May 25, 2025 - 21:25
0 9
विशाल धम्म यात्रा का आयोजन प्रशासन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न

block-350 block-350

विशाल धम्म यात्रा का आयोजन प्रशासन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न

कायमगंज / फर्रूखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के नगर कायमगंज में आयोजित विश्वगुरु तथागत भगवान गौतम बुद्ध जी की जयंती के उपलक्ष में विशाल धम्म यात्रा का आयोजन हुआ। भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर विशाल धम्म यात्रा निकाली गई। भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बुद्ध वंदना के साथ धम्म यात्रा की शुरुआत अंबेडकर पार्क चिलौली से ट्रांसपोर्ट चौराहा,शिवाजी की मूर्ति होते हुए भूसा मंडी चौराहा, पटवन गली, चिलांका होते हुए पुलग़ालिब तिराहा तहसील रोड, बजरिया, मेन चौराहा, सीपी स्कूल होते हुए मंडी गेट पर संपन्न हुई। समाजसेवी सुभाष गुप्ता, योगेंद्र,कुलदीप शाक्य और नितिन शाक्य के द्वारा जलपान करा कर धम्म प्रेमियों का मनोबल बढ़ाया।

यात्रा में शामिल सत्यवान शाक्य (सत्तन भईया), नीरज प्रताप शाक्य, सोनेलाल बौद्ध, नवल किशोर शाक्य,अभिषेक शाक्य, भंते मंगल वर्धन,भंते शीलकीर्ति,भंते धम्मबोधि,भंते पदमसेन, सतीश शाक्य, शिवकुमार शाक्य,अखिल शाक्य, अरून शाक्य, सूर्या शाक्य,ऋषिपाल सिसौदिया,विपिन,सत्यवान, रत्नेश,विवेक, प्रदीप शाक्य, इंजी अवनीश शाक्य, शिवकुमार कानूगो तथा बड़ी संख्या में धम्म प्रेमी उपस्थित रहे। नगर की साफ सफाई की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार के द्वारा विशेष सहयोग रहा।धम्म यात्रा में तथागत गौतम बुद्ध, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर, शिक्षा की अलख जगाने वाले ज्योतिबा फुले,तथा सावित्री बाई फूले, ललई सिंह यादव, छत्रपति शाहू जी महाराज एवं संत श्री ई वी रामास्वामी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद खीर वितरण हुआ। आयोजन समिति का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद। धम्म प्रेमियों ने आयोजित विशाल धम्म यात्रा में सहभागी होकर सफल आयोजन हेतु पूरी टीम को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User