सिकंदरा, बोदला रोड पर एयू बैंक की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन

May 16, 2025 - 18:27
0 15
सिकंदरा, बोदला रोड पर एयू बैंक की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन

block-350 block-350

सिकंदरा, बोदला रोड पर एयू बैंक की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन

आगरा। सिकंदरा, बोदला रोड पर आज एयू बैंक की दूसरी शाखा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस शुभ अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी *श्री संजय कुमार (आर.एम.)* एवं *श्री सोनपाल सिंह (सी.एच.)* की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *श्री अनिल शर्मा*, सचिव सिविल सोसाइटी आगरा, अनुभवी कॉर्पोरेट व सामाजिक कार्यकर्ता (पूर्व जीएम - रेमंड्स व अरविंद मिल्स) एवं *श्री अनिल कुमार शर्मा*, सेवानिवृत्त अधिकारी, उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लेखक व कवि, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शाखा उद्घाटन के इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपतियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आशीर्वाद स्वरूप उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में *तजिंदर पाल* (स्वामी गैस एजेंसी), *कैम्पस बेकर*, *एलाइड स्टील्स*, *परिधान*, *तनिषा एंटरप्राइजेज* आदि शामिल रहे। नई शाखा के उद्घाटन से स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों को बैंकिंग सेवाओं की बेहतर और सुलभ सुविधा मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User