IPS Transfer: यूपी में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

May 12, 2025 - 08:39
0 9
IPS Transfer: यूपी में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

block-350 block-350

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार को 11 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा भी शामिल हैं। उन्हें लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। वहीं कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्दर कुमार को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है।

आशुतोष कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय, लखनऊ से कानपुर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ के पद पर बीते दिनों स्थानांतरित किए गए उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त हरीश चन्द्र को पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तैनात किया गया है। आगरा के अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी को उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन, लखनऊ, प्रदीप गुप्ता को उप महानिरीक्षक, दूरसंचार, लखनऊ से उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन, लखनऊ,

 राम बदन सिंह को पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर से अपर पुलिस आयुक्त, आगरा, रमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक, लखनऊ से सेना नायक 24 वीं वाहिनी, मुरादाबाद व अमित कुमार-द्वितीय को सेनानायक 24 वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से सेनानायक 35 वीं वाहिनी, पीएसी लखऩऊ में तैनात किया गया है। शासन ने हेमन्त कुटियाल का भार हल्का करके उप महानिरीक्षक एसएसएफ, लखनऊ के पद पर तैनात किया है। पहले उनके पास इस पद के साथ-साथ उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन का भी अतिरिक्त कार्यभार था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User