एसओजी व थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

May 12, 2025 - 15:54
0 36
एसओजी व थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

block-350 block-350

एसओजी व थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

फर्रुखाबाद। जिले की एसओजी टीम और थाना कंपिल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कंपिल क्षेत्र में संचालित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें 18 तमंचे 315 बोर, 3 तमंचे 12 बोर, 2 देसी रायफलें, 30 अधबने तमंचे और नालें शामिल हैं। इसके अलावा तमंचा बनाने के उपकरण भी बड़ी संख्या में बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि अपराध पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। उन्होंने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि कंपिल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शस्त्र निर्माण की सूचनाएं मिल रही थीं, जिस पर एसओजी और स्थानीय पुलिस ने गोपनीय तरीके से निगरानी रखकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User