G-20 Summit: सोने चांदी के बने 15 हजार बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान,

Sep 07, 2023 - 19:18
0 182
G-20 Summit: सोने चांदी के बने 15 हजार बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान,

block-350 block-350

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के आयोजन की तैयारियां जोरो शोर पर है। इस बीच खबरे यह भी आ रही है कि इस सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की जबरदस्त खातिरदारी होने वाली है।

 उनके रहने से लेकर खानी पीने तक का, हर बारिक से बारिक चीजों का ध्यान रखा जाएगा। ऐसे में उनके लिए जिस चीज में खाना परोसा जाएगा, उसके बर्तन को भी ख्याल रखा जाएगा। खबरे यह भी हैं कि इन मेहमानों को स्पेशल बर्तनों में खाना खिलाया जाएगा साथ ही पानी पीने के गिलास पर ध्यान दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है।

इस वीडियो में एक टेबल को सजाया गया है जिसमें काफी खूबसूरत खाने के बर्तन और पीने वाले गिलास को देखा जा सकता है। यही नहीं टेबल पर और भी चीजें मौजूद है जिससे वह पूरा भरा-भरा दिख रहा है। एएनआई ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मेहमान इन बर्तनों में खाएंगे जो चांदी और सोने के बनाए हुए है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में टेबल पर सजे हर बर्तन और इसे बनाने के पीछे की कारीगरी छलक रही है।

जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर, ये विश्व नेता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जटिल रूपांकनों से सजे कस्टम-निर्मित सोने और चांदी के बर्तनों पर भोजन करेंगे। इन बर्तनों को तैयार करने के लिए देश भर के 200 कारीगरों की मेहनत लगी है जिससे 15 हजार पीस के बर्तन तैयार हुए है।

इन बर्तनों में कुछ चांदी तो कुछ सोने के बर्तन भी है। दावा है कि इतनी भारी संख्या में इन बर्तनों को बनाने में 50 हजार घंटा लगता है और इसके बाद कारीगर इसे तैयार कर पाते है। बता दें कि दिल्ली में जी 20 का आयोजन 8 से 10 सिंतबर तक होगा और इस दौरान दुनिया के कुल 19 देशों के बड़े-बड़े नेता इसमें शिर्कत फरमाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User