नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में इन 11 धाराओं में FIR

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में इन 11 धाराओं में FIR

Apr 28, 2025 - 08:54
0 45
नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में  इन 11 धाराओं में FIR

जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कई वीडियोज और बयान जारी कर सुर्खियों में आईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी अभय सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। एफआईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया भी दी है।

राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग 10 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) 2023 की धारा 196 (1) (a), धारा 196 (1) (b), धारा 197 (1) (a), धारा 197 (1) (b), धारा 197 (1) (c), धारा 197 (1) (d), धारा 353 (1) (c), धारा 353 (2), धारा 302, धारा 152 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69a के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। खुद पर दर्ज की गई एफआईआर के सदंर्भ में राठौर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा कि- मेरे ऊपर FIR हो गई है…होनी भी चाहिए. एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद सीएम योगी आदित्यनाथ, धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी। एक अन्य पोस्ट में राठौर ने लिखा- मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज़ हो चुकी है. क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वक़ील की फ़ीस देने के लिए पैसा नहीं है. मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ़ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूँगी। दूसरी ओर प्राथमिकी में कहा गया है कि लोकगायिका नेहा सिंह राठौर, द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध करने के लिए उकसाया जा रहा है। अभय सिंह की ओर से उपरोक्त प्राथमिकी लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User