पहलगाम हमले के विरोध में सफल बाजार बंदी, धरना प्रदर्शन के साथ फूंका पुतला

Apr 25, 2025 - 20:45
0 10
पहलगाम हमले के विरोध में सफल बाजार बंदी, धरना प्रदर्शन के साथ फूंका पुतला

block-350 block-350

पहलगाम हमले के विरोध में सफल बाजार बंदी, धरना प्रदर्शन के साथ फूंका पुतला

फर्रुखाबाद। कश्मीर के पहलगाम हमले के विरोध में व्यापार मंडल के आवाहन पर शहर में सफल बाजार बंदी रह| व्यापारी नेताओ नें सड़क पर प्रदर्शन कर दुकानों को बंद भी कराया| कुछ जगह व्यापार मंडल नेताओं के साथ दुकानदारों की नोकझोंक हुई| भारी संख्या में पुलिस बल तैंनात रहा| दरअसल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट व फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैन) के अवाहन पर शुक्रवार को सुबह बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिए बाजार बंद किया गया| व्यापार मंडल मिश्रा गुट जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, फैन जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा आदि के नेतृत्व में सड़क पर व्यापार मंडल उतरा | व्यापारियों नें घूमघूम कर पहले बाजार बंद कराया| जिसके बाद चौक पर मृतको की आत्मा की शान्ति के लिए मौन रखा और उसके बाद पाकिस्तान का चौक पर पुतला दहन किया गया| चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया| जहाँ नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल ने पंहुचे कर प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित ज्ञापन लिया|

अंगूरीबाग व्यापारमंडल नें भी पुतला फूंका| दुकान बंद करनें को लेकर नोकझोंक बाजार बंदी के आवाहन के बाद अधिकतर व्यापारियों ने खुद ही दुकानें नही खोली| हर कोई घटना की निंदा करता नजर आया| लेकिन कुछ व्यापारी अपनी दुकान खोलकर बैठ गये | जिससे व्यापार मंडल नेताओं के साथ दुकान बंद करनें को लेकर नोकझोंक हुई| जिला महामंत्री अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष लाखन सिंह, मंत्री दीपक गवरानी ,मंत्री मनोज दीक्षित, सौरभ पाठक,अनुज सैनी , श्यामजी गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा, नगर महामंत्री सचिन गुप्ता , जिला कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश भारद्वाज, मुकेश दीक्षित, नरेंद्र वर्मा, पवन मेहरोत्रा, मिश्रा गुट , कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सौरभ शुक्ला,उपाध्यक्ष राजू गौतम, युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव , नगर अध्यक्ष इकलाख खां, महामंत्री राकेश सक्सेना, सोनी शुक्ला, डा. अरुण अग्निहोत्री आदि रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User