10 मई 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Apr 22, 2025 - 20:25
0 1
10 मई 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

block-350 block-350

10 मई 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 10 मई 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, एटा एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ दि न्यू इण्डिया एश्योरेन्श कम्पनी लिमिटेड एवं अन्य कम्पनी के अधिकारीगण एवं बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष, एम०ए०सी०टी०, एटा में दोपहर 01.30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें दि न्यू इण्डिया एश्योरेन्श कम्पनी लिमिटेड, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम एवं अन्य बीमा कम्पनी के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण को तथा साथ ही नरेन्द्र पाल राणा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एटा के साथ प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, एटा में सायं 04.30 बजे सम्पन्न की गयी, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।

इस बैठक में श्रीमती मनीषा, अशोक कुमार, निशान्त शैवा, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, शीलवंत एवं श्रीमती सारिका गोयल, आदि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा एवं विनीत कुमार, रवि कान्त सक्सैना, विकास वार्ष्णेय, विनीत जौहरी, एस.एस. सिसौदिया, आदित्य कुमार मिश्रा, संजीव कुमार गुप्ता, जॉय कुलश्रेष्ठ, उदयवीर सिंह वर्मा, राधेश्याम वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, सुधांशु मोहन, गिरीश चन्द्र शर्मा, आदि बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User