तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, टीनशेड गिरने से एक घायल, तंबाकू और आम फसल को भारी नुकसान

Apr 13, 2025 - 09:04
0 5
तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, टीनशेड गिरने से एक घायल, तंबाकू और आम फसल को भारी नुकसान

block-350 block-350

तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, टीनशेड गिरने से एक घायल, तंबाकू और आम फसल को भारी नुकसान

*मनोज जौहरी*

कायमगंज/फर्रुखाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार की रात अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं ने घरों में पड़ी टीन उड़ा दीं। विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए और फसलों को भारी नुकसान हुआ। टीन गिरने से गृहस्वामी घायल हुआ है। जबकि कई घटनाएं बाल-बाल टलीं। प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है और दैवीय आपदा विभाग को निर्देशित किया है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया।

उलियापुर गांव में रनवीर सिंह के घर पर लगी टीन उड़कर उनके ऊपर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने अपना प्राइवेट इलाज कराया वहीं लुधइया के रघुवीर सिंह की दुकान की ऊपर की मंजिल से एक बड़ी टीन शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के ऊपर जा गिरी, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। इस गांव में पूर्व प्रधान के घर पर खड़ा एक विशालकाय पेड़ तेज आंधी में गिर गया। सौभाग्य से उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।कायमगंज-फ़र्रूख़ाबाद मार्ग पर भी कई पेड़ गिर गए, जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। पेड़ हटाए जाने के बाद ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। तेज हवा और बारिश से किसानों की मुसीबतें और बढ़ गईं। खेतों में खड़ा गेहूं बिछ गया, वहीं जिन किसानों ने कटाई के बाद खेतों में पुआल रखा था, वह भी भीग गया।

कई किसानों ने सुबह खेतों में जाकर पुआल को ऊंचे स्थानों पर रखकर सुखाने का प्रयास किया। खेतों पर कटी हुई तंबाकू भी पानी में भीगकर खराब हो गई। इसके साथ ही आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं में कई स्थानों पर पेड़ गिरने के साथ-साथ अमिया (कच्चे आम) भी झड़ गए। प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपालों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील के दैवीय आपदा प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। कहा जा सकता आंधी और बारिश ने न सिर्फ जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, बल्कि किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। शुक्रवार रात आई तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ बिजली की तारों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

बिजली रातभर ठप रही। सुबह विद्युत विभाग के जेई और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फॉल्ट को ठीक किया और सुबह 9:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। जेई अमित यादव ने जानकारी दी कि तूफान के कारण लुधैया 132 केवी सप्लाई बाधित हो गई, जिससे कायमगंज, शमशाबाद और कम्पिल जैसे क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। इन क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही। लगभग 11 घंटे तक बिजली ठप रहने के कारण लोगों के इनवर्टर और बैटरी जवाब दे गए। इसके साथ ही पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। उपभोक्ता परेशान रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User