आगरा में पांच दुकानों की छत ढहीं, मलबे में 9 दबे; 2 भाइयों की मौत

Apr 06, 2025 - 12:24
0 110
आगरा में पांच दुकानों की छत ढहीं,  मलबे में 9 दबे; 2 भाइयों की मौत

block-350 block-350

आगरा। दुकानों के बीच की दीवार तोड़ते समय पांच दुकानें भरभरा कर गिर गईं। पांचों दुकानों की संयुक्त छत गार्डर और पत्थर की थी। पांच में से तीन दुकानों के बीच की दीवार तोड़ी जा रही थी। दुकान मालिक दो भाइयों की मलबे में दब कर मृत्यु हो गई। सात घायलों में से दो गंभीर हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे तक बचाव अभियान चलाया।

 इस दौरान लोहे का गार्डर पैर पर गिरने से इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंदवीर सिंह भी घायल हो गए। आवास विकास कॉलोनी में विष्णु उपाध्याय और उनके भाइयों किशन चंद उपाध्याय, पुष्कर उपाध्याय की पांच दुकानें थीं। पांचों दुकानों की संयुक्त छत है। इनमें से दो दुकानों में शराब का ठेका संचालित था। 31 मार्च को शराब का ठेका पास की दुकान में शिफ्ट हो गया। एक दुकान में विष्णु के भांजे ब्रजेश और त्रिलोकी की परचून की दुकान थी। दोपहर तीन बजे तीनों भाई, दुकानों के बीच की दीवार को मजदूरों से तुड़वा रहे थे। पांचों दुकानों की संयुक्त छत के नीचे बीच में केवल एक खंभा था। जर्जर हो चुकी छत को सपोर्ट के लिए बल्लियां लगाकर दीवार तोड़ी जा रही थी। तभी अचानक छत और दीवारें भरभराकर गिर पड़ीं।

तेज धमाके के साथ मिट्टी का गुबार उठा। दो घंटे के बचाव कार्य के बाद मलबे से सभी नौ लोगों को बाहर निकाल एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेज दिया। यहां 60 वर्षीय विष्णु उपाध्याय और उनके भाई 65 वर्षीय किशन चंद उपाध्याय की मृत्यु हो गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दुकानों के मलबे में नौ लोग दबे थे। सात लोगों का उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User