शादी के नाम पर ठगी करती दो महिला गिरफ्तार

Mar 31, 2025 - 16:38
0 18
शादी के नाम पर ठगी करती दो महिला गिरफ्तार

block-350 block-350

मनोज जौहरी

शमशाबाद / फर्रूखाबाद । नगर पंचायत शमसाबाद में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने जलालाबाद-शमसाबाद रोड से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा उर्फ सोनम हरदोई के निसोली डामर की रहने वाली है। दूसरी आरोपी सुनीता चिंतालपुर, हरदोई की निवासी है। दोनों शादी के बाद दुल्हन बनकर घर में घुसती थीं और मौका मिलते ही जेवर-नकदी लेकर फरार हो जाती थीं। 15 दिसंबर 2024 को शमसाबाद के अकबरपुर दामोदर निवासी संजेश की शादी पूजा से हुई थी। शादी में सुनीता को पूजा की मौसी बताया गया था। हरदोई के सुखदेव ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

शादी के बाद दोनों आरोपी संजेश के घर रुकीं। 16 दिसंबर की रात जब परिवार सो गया, तो दोनों ने सोने-चांदी के जेवर, छह साड़ियां और मोबाइल चुराकर फरार हो गईं। पीड़ित के भाई राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस कर रही थी तलाश। जांच में पता चला कि इस ठगी में सुखदेव और आशा उर्फ गुड्डी भी शामिल थीं। आशा शादी में पूजा के परिवार की सदस्य बनकर आई थी। 29 मार्च को पुलिस ने पूजा और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो मोबाइल फोन और 1,650 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User