Kasganj news अमांपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को 315 बोर तमंचा 02 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

Sep 03, 2023 - 19:31
Updated: 3 years ago
0 105
Kasganj news अमांपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को 315 बोर तमंचा 02 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

 नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में दिनांक 02.09.2023 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त अशोक पुत्र मोहरपाल सिंह निवासी ग्राम मझोला थाना अमांपुर जनपद कासगंज को एटा रोड ग्राम अल्लीपुर पेट्रोल पम्प के पास से, समय करीब 22.25 बजे, एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 के साथ, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 218/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

• अशोक पुत्र मोहरपाल निवासी मझोला थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

• मु0अ0सं0- 218/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।

अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी –

• एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर *पुलिस टीम-*

• थानाध्यक्ष  विशेश्वर सिंह थाना अमांपुर जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User