Kasganj news मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 145 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

Feb 18, 2025 - 18:11
0 16
Kasganj news मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 145 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

block-350 block-350

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 145 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

 माननीय जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक कासगंज में आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद।

 सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल।

सात फेरों के साथ वचनों पर बल देते हुए पति-पत्नी को पूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

कासगंज : आज दिनांक 18.02.2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के दो स्थानों मक्खन लाल इण्टर कॉलेज अमांपुर एवं विकासखण्ड परिसर गंजडुंडवारा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। अमांपुर स्थित मक्खन लाल इण्टर कॉलेज में विकासखण्ड कासगंज के 21, सोरों के 22, अमापुर के 15 सहावर के 24 एवं सम्बन्धित नगरीय निकाय कासगंज के 04, बिलराम के 02, सोरों के 02 व अमांपुर के 01 जोड़ों (कुल 91 जोड़े) तथा विकासखण्ड परिसर गंजडुंडवारा में विकासखण्ड गंजडुंडवारा के 22, सिढ़पुरा के 12, पटियाली के 12 एवं सम्बन्धित नगरीय निकाय पटियाली के 01 एवं गंजडुंडवारा के 07 जोड़ों का सामूहिक विवाह (कुल 54 जोड़ें) इस प्रकार कुल 145 जोड़ों का सामूहिक विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। अमांपुर स्थित मक्खन लाल इण्टर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़, विपिन कुमार जिला विकास अधिकारी, चरन सिंह खण्ड विकास अधिकारी विकासखण्ड कासगंज, सुशील कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी सोरों, मुकेश कुमार खण्ड विकास अधिकारी अमांपुर, अनेग सिंह खण्ड विकास अधिकारी सहावर, कृष्णा राजपूत ब्लॉक प्रमुख सहावर, विजेन्द्र राजपूत प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख अमांपुर मौजूद रहे। विकासखण्ड गंजडुण्डवारा परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संजीव कुमार खण्ड विकास अधिकारी पटियाली, महेन्द्र सिंह खण्ड विकास अधिकरी सिढ़पुरा, सुशीला जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कासगंज, लदूरी सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख गंजडुडवारा, कुलदीप सिंह सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण उपस्थित रहें। माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवविवाहित जोड़ो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। जनपद में आज दिनांक 18.02.2025 तक शासन स्तर से प्राप्त लक्ष्य 716 के सापेक्ष कुल 438 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। अवशेष लक्ष्य की पूर्ति हेतु माह मार्च में दिनांक 07.03.2025 को सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदकों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल https://www.cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User