भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखी कार से तमंचों सहित दो गिरफ्तार

Sep 01, 2023 - 20:43
0 38
भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखी कार से तमंचों सहित दो गिरफ्तार

block-350 block-350

भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखी कार से तमंचों सहित दो गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद/अमृतपुर पुलिस नें चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखी थार कार से दो युवकों को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है|

कार एक जिला पंचायत सदस्य के नाम पर बतायी जा रही है| दरअसल थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल व दारोगा उदयवीर चेकिंग अभियान चला रहे थे| उसी दौरान जरियनपुर की तरफ से आ रही काले रंग की बिना नम्बर की कार को हाथ देकर रोंका |

गाड़ी रुकते ही पुलिस नें उनकी तलाश ली| थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल नें बताया कि चेकिंग के दौरान उनकी कार से 315 बोर के दो तमंचा व दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किये| पुलिस नें कार सबार युवक विवेक पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी नगला दमू जहानगंज व कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर निवासी गोपाल पुत्र सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है| थानाध्यक्ष नें बताया कि दोनों युवकों का न्यायालय के लिए चालान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User