पापा ने मम्मी को लटका दिया, ऐसे खुला मर्डर का राज

पापा ने मम्मी को लटका दिया, ऐसे खुला मर्डर का राज

Feb 07, 2025 - 21:25
0 82
पापा ने मम्मी को लटका दिया, ऐसे खुला मर्डर का राज

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति को पत्नी की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय महिला टीचर रूबी अपने बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह जानकारी रूबी की मां को उसकी बेटी ने वीडियो कॉल के जरिए दी।

बच्ची ने कहा कि पापा ने मम्मी को लटका दिया। वह कोई जवाब नहीं दे रही है। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार जोकि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी पत्नी रूबी और 4 साल की बेटी ओजस्वी मुरादाबाद के बुद्धि विहार में रहते थे। उन्होंने बताया कि रूबी मुरादाबाद के कुंदरकी प्रखंड में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। बता दें कि बुधवार रात 35 वर्षीय रूबी अपने बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह जानकारी रूबी की मां को उसकी बेटी ओजस्वी ने वीडियो कॉल के जरिए दी थी। बच्ची ने कहा कि पापा ने मम्मी को लटका दिया।

वह कोई जवाब नहीं दे रही है। फोन की स्क्रीन पर उसकी मां का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं खबर मिलते ही रूबी के पेरेंट्स मुरादाबाद पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि रोहित अक्सर रूबी से पैसों की मांग करता था। परिजनों का कहना है कि रोहित ने रूबी की हत्या की और फांसी को आत्महत्या का रूप दे दिया। थाना मझोला के पुलिस इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User