Etah News : महिलाओं के कुंडल लूटने वाला गिरोह सक्रिय पुलिस नींद में

Etah News : महिलाओं के कुंडल लूटने वाला गिरोह सक्रिय पुलिस नींद में

Feb 05, 2025 - 19:58
0 97
Etah News : महिलाओं के कुंडल लूटने वाला गिरोह सक्रिय पुलिस नींद में

block-350 block-350

Etah News : महिलाओं के कुंडल लूटने वाला गिरोह सक्रिय पुलिस नींद में एटा। नगर क्षेत्र में लूट छिनैती जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस एसएसपी निर्देश के बिना क्यों नहीं डालती हाथ? एक सप्ताह के अंदर शहर में 2तीन ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं जिस पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही। पीड़ितों की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है। क्या पुलिस ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करती है या कभी ऐसे मामलों पर एक्शन भी लेती है।

एक घटना 2 दिन पहले घटी दूसरी 4 फरवरी को रेलवे रोड अंडर पास के पास घटी है। आपको बता दें पुष्पा देवी पत्नी स्व शत्रुघन सिंह निवासी सन्तोष नगर जो सुबह 9 बजे दूध लेने गई थीं उनके पास 2 लोग अज्ञात आते हैं और जय माता दी बोलने को कहते हैं उसके बाद उनके कान के कुंडल व पर्स में रखे पांच सौ रुपये दिन दहाड़े लूटकर चले गए जिसकी लिखित सूचना 100 मीटर की दूरी पर स्थिति इन्द्रपुरी चौकी पर लिखित में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नही करी और न ही अभी कोई एक्शन लिया है। दिन दहाड़े शहर में महिलाओं के जेबर लुटे जा रहे हैं नहीं ले रही पुलिस संज्ञान।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User