मथुरा DPRO किरन चौधरी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मथुरा DPRO किरन चौधरी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Feb 04, 2025 - 20:36
0 36
मथुरा DPRO  किरन चौधरी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

block-350 block-350

लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने मथुरा में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने मथुरा में तैनात पीसीएस अधिकारी को रंगे हाथ उनके आवास से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद टीम पीसीएस अधिकारी के ऑफिस पहुंची और यहां रखे कागजों की भी जांच की। टीम यहां से कई फाइलें भी अपने साथ ले गई है। मथुरा में हुई इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी मथुरा में डीपीआरओ हैं। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित इनका आवास है।

शिकायतकर्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर 70 हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही महिला अधिकारी ने हाथ में रिश्वत के पैसे लिए तभी विजिलेंस की टीम पहुंच गई और पीसीएस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम राजीव भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंची। टीम अपने साथ शिकायतकर्ता को भी ले गई और ऑफिस में जांच पड़ताल के बाद यहां रखीं फाइलों को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ने विजिलेंस में महिला डीपीओ की लखनऊ विजिलेंस में शिकायत की थी, जिसके बाद लखनऊ से दो टीमोंने मथुरा में छापेमारी करने के लिए पहुंच गई।

टीम ने महिला पीसीएस अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। महिला अधिकारी विजिलेंस टीम के जाल में फंस गई। टीम महिला अधिकारी को अपने साथ लखनऊ ले गई है। मथुरा डीपीआरओ ऑफिस में हुई कार्रवाई के बाद से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User