सरसो के खेत में छात्रा से बलात्कार, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Feb 02, 2025 - 19:58
0 10
सरसो के खेत में छात्रा से बलात्कार, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

सरसो के खेत में छात्रा से बलात्कार, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कायमगंज/फर्रुखाबाद । क्षेत्र के एक गांव में सरसो के खेत में एक आरोपित ने छात्रा से बलात्कार किया। पुलिस ने दो पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दविश दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की पुत्री कक्षा 6 की छात्रा है। गुरुवार रात 9 बजे महिला अपनी 13 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर गांव में कथा सुनने गई थी। कथा समाप्त होने के बाद जब महिला घर जाने के लिए निकली तो उसकी पुत्री वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। महिला कहना है कि कुछ देर बाद उसकी पुत्री घबराई हुई आई और उसने आपबीती बताई।

बालिका का कहना है कि वह कथा से उठकर लघुशंका के लिए गई थी। तभी गांव के आरोपित ने उसे पकड़ लिया और सरसो के खेत में ले गया। वहां गांव का दूसरा आरोपित भी आ गया और पहले वाले आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि कहा यदि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे और भाग गया। घटना को लेकर महिला ने परिजनों को बताया। उसके बाद परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया और मां ने पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने दोनो आरोपितों के खिलाफ बलात्कार, पाक्सो एक्ट समेत बीएनएस की कई धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश में कई जगह दविश दी है। बालिका का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया मुकद्में में दोनो आरोपित नावालिग है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User