Aligarh News : अंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में लगाई आग, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Jan 29, 2025 - 19:04
0 25
Aligarh News : अंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में लगाई आग, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बवाल हो गया। मंगलवार (28 जनवरी) को देर रात भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और मारपीट की। पुलिस की 4 बाइकों को फूंक दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर 4 थानों का बल पहुंचा।

लाठीचार्ज कर बवाल करने वालों को खदेड़ा। पुलिस गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान को घसीटकर ले गई। घटना रोरावर थाना क्षेत्र के भीमपुर इब्राहिमपुर गांव की है। भीमपुर इब्राहिमपुर में जाटव समाज ने ग्राम समाज की जमीन पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई। बघेल समाज इसी जमीन पर मंदिर बनवाने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में पिछले 3 दिनों से तनाव की स्थिति थी। बघेल समाज अंबेडकर मूर्ति का लगातार विरोध कर रहा था। बघेल समाज की शिकायत पर पुलिस मंगलवार को मूर्ति हटाने पहुंची। मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव , वाहनों में लगाई आग जाटव समाज ने मूर्ति हटाने का विरोध किया।

पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटाया तो भीड़ भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव और हाथापाई में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ पुलिसकर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले हमले की सूचना पर थोड़ी ही देर में गांव मे कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बवाल बढ़ता देख अलीगढ़-गोंडा रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। 4 थानों के पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने वर्तमान प्रधान निर्देश लोधी और पूर्व प्रधान छत्रपाल को हिरासत में ले लिया है। गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User