यूपी में होगा समान नागरिक संहिता का ऐलान! कैबिनेट की बैठक आज कुम्भ में

यूपी में होगा समान नागरिक संहिता का ऐलान! कैबिनेट की बैठक आज कुम्भ में

Jan 22, 2025 - 09:45
0 171
यूपी में होगा समान नागरिक संहिता का ऐलान! कैबिनेट की बैठक आज कुम्भ में

block-350 block-350

उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने की संभावना है. UCC प्रारूप के लिए किसी कमेटी के गठन का ऐलान हो सकता है. दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी. इस बैठक में योगी सरकार के सभी कैबिनेट स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है।

2019 कुंभ में भी योगी सरकार यहां कैबिनेट बैठक कर चुकी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब है कि हर धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ग के लिए पूरे देश में एक ही नियम. दूसरे शब्‍दों में कहें तो समान नागरिक संहिता का मतलब है कि अगर किसी राज्य में सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में हर नागरिकों के लिए एक जैसा कानून होगा।

अगर उत्तर प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाता है तो हर धर्म-मजहब के लिए एक समान कानून बन जाएगा. वैसे कानून में एक शब्द का कई बार इस्तेमाल होता है. उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया है. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने इसकी घोषणा की थी. अब यूपी में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User