Kasganj News : कासगंज में रिटायर्ड ADM की दिनदहाड़े हत्या

Kasganj News : कासगंज में रिटायर्ड ADM की दिनदहाड़े हत्या

Jan 21, 2025 - 21:46
0 253
Kasganj News : कासगंज में रिटायर्ड ADM की दिनदहाड़े हत्या

block-350 block-350

UP Crime : कासगंज कोतवाली सदर इलाके के सोरों रोड पर स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में दिनदहाड़े रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की दिनदहाड़े निर्मम हत्या हो गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से सनसनीखेज खबर सामने आई है।

यहां रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप का मीनाक्षी गेस्ट हाउस है। यहां वे अकेले ही रहते थे। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। सुबह के समय नौकर ने उनकी लाश को खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हत्या किसने की है और क्यों की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार सिर कुचलकर हत्या की गई है। नौकर ने सुबह उन्हें फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर नौकर तलाशते हुए टीन शैड की ओर पहुंचा तो वहां सेवानिवृत्त एडीएम की लाश पड़ी हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User