मिल्कीपुर विस उपचुनाव, सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन नेता करेंगे प्रचार

Jan 22, 2025 - 08:43
0 12
मिल्कीपुर विस उपचुनाव, सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन नेता करेंगे प्रचार

block-350 block-350

मिल्कीपुर विस उपचुनाव, सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन नेता करेंगे प्रचार

अयोध्या।उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने ऐड़ी से लेकर चोटी‌ तक का जोर लगा दिया है। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सपा ने मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।सूची में सपा मुखिया अखिलेश यादव,रामगोपाल यादव,किरण मय नंदा,मोहम्मद आजम खान का नाम शामिल है।बरहाल आजम खान जेल में हैं और उनका चुनाव प्रचार करने मुश्किल है।

सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव,शिवपाल सिंह यादव,अवधेश प्रसाद,राम अचल राजभर,श्याम लाल पाल,बाबू सिंह कुशवाहा,आरके चौधरी,दरोगा प्रसाद सरोज, प्रिया सरोज,माता प्रसाद पांडे,लाल जी वर्मा,ओम प्रकाश सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव,त्रिभुवन दत्त,रमेश प्रजापति,राम आसरे विश्वकर्मा,राजेश कुशवाहा,राजेंद्र कुमार,संजय सविता विद्यार्थी,गौरव रावत,जय किशन साहू,जयशंकर पांडे,महेंद्र चौहान और मिठाई लाल भारती,राजपाल कश्यप,मोहम्मद शकील नदवी, रामकरण निर्मल, अरविंद सिंह गोप, कैलाश चौरसिया,पवन पांडे,आनंद सेन यादव,अब्बास अली जैदी उर्फ रुस्दी मियां, इंद्रजीत कोरी,लीलावती कुशवाहा और फिरोज खान गब्बर का भी नाम शामिल है।

बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा में पर पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी।विधानसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर सीट जीती थी।फैजाबाद सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया था।मिल्कीपुर में बसपा चुनाव नहीं लड़ रही है।कांग्रेस सपा को समर्थन देगी।भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है।सपा ने फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।ऐसे में सपा और भाजपा में सियासी मुकाबला होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User