Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल क्लर्क की मौत, मचा कोहराम

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल क्लर्क की मौत, मचा कोहराम

Jan 14, 2025 - 20:55
0 10
Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल क्लर्क की मौत, मचा कोहराम
निजी स्कूल क्लर्क

block-350 block-350

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल क्लर्क की मौत, मचा कोहराम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय युवक रजत अग्रवाल का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह व मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकार उच्चधिकारियों को दी। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 स्कूल स्टाफ की ओर से मृतक की बहन को सूचना दी गई। स्कूल स्टाफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि रजत अग्रवाल स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात था। पिछले दो दिन से उसका फोन स्विच ऑफ था। जिस पर उसका हाल-चाल लेने घर पहुंचे थे। घर का मैन गेट अंदर से बंद था। जिस पर मकान के मालिक को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने ई रिक्शा के सहारे मकान के अंदर पहुंचा। और दरवाजा खोला दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो कमरे का गेट खुला हुआ था। कमरे में गैस हिटर जल रहा था। मौके पर पहुंचे निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्टाफ ने बताया कि रजत के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। 3 माह पहले रजत ने अपनी बहन पूजा की शादी मध्य प्रदेश के प्रांत उज्जैन से की थी। मकान मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी को रजत को किराए पर मकान दिया था। वह मकान में अकेला ही रहता था। आज स्कूल के स्टाफ की तरफ से सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचा तो देखा की रजत अग्रवाल मौत हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User