कासगंज : बारिश के बाद हवाओं से ठिठुरे लोग, अलाव का लिया सहारा

Dec 30, 2024 - 19:54
0 8
कासगंज : बारिश के बाद हवाओं से ठिठुरे लोग, अलाव का लिया सहारा

block-350 block-350

कासगंज : बारिश के बाद हवाओं से ठिठुरे लोग, अलाव का लिया सहारा बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, धूप न निकलने से बढ़ी गलन

कासगंज अमांपुर कस्बा में रविवार की रात बारिश होने से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। सोमवार को मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो गया। शीतल हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन भर बर्फीली हवाएं चलती रही। धूप न निकलने से गलन बढ़ी रही। अधिकत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। अलाव लोगों का सहारा बने। सोमवार को भी आसमान में छाए बादलों के साथ तेज बर्फीली हवाओं से जनमानस का हाल बेहाल रहा। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद सर्द हवाओं से गलन और बढ़ गई पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई। बर्फीली हवाओं से जनमानस का हाल बेहाल रहा। सुबह के आसमान में बादल छाए रहे तो दोपहर के समय शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। चल रहीं वफीर्ली हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ठंडी हवाओं से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पारा लुढ़क कर सात डिग्री तक पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी की वजह से अधिकांश दुकाने बाजारों में खरीदारों की संख्या कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। दिन भर बादल और कोहरा छाए छाने से सूरज नहीं निकला। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे। दिन भर बच्चें और बुजुर्गों ने रजाई में ही रहने में भलाई समझी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User