फैमिली आईडी बनाने के किए सम्बंधित अधिकारियों को DM ने दिए निर्देश

Nov 13, 2024 - 18:19
0 29
फैमिली आईडी बनाने के किए सम्बंधित अधिकारियों को DM ने दिए निर्देश

block-350 block-350

एटा। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अवधेश बाजपेई की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड, फैमिली आई0डी0 एवं आकांक्षात्मक विकास खंडों की विकास योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों,कार्यदायी संस्थाओ के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट को अधिकारी स्वयं जाचते रहे,अपने अधिनस्थों के भरोसे न रहें,किसी भी दशा में जनपद की रैंकिंग प्रभावित न होने पाए, किसी भी विभागध्यक्ष की शिथिल कार्य प्रणाली के कारण अगर जनपद की रैंक प्रभावित होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, सी.एम.डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग के दौरान पूरी सजगता के साथ कार्य करें कहीं पर भी किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश न रहे,कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान देकर निर्धारित समया वधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित कर सम्बन्धित संस्थान को हस्तगत कराये, आकांक्षात्मक विकास खंडों में सभी विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं पर विशेष ध्यान देकर उनको निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए ।

आकांक्षात्मक विकास खंडों की विकास योजनाओं को शासन स्तर से मॉनिटरिंग किया जा रहा है, यह कार्य मा0 मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी समस्त नगर पालिका तथा नगर पंचायत एवं सोशल सेक्टर के लाभार्थी परक योजनाओं के विभागों को कहा कि शासन की मंशानुसार फैमिली आई.डी. कार्ड बनाए जाने के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए ताकि राशन कार्ड से वंचित लोग भी शासन की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ समय से प्राप्त कर सकें,माह नवंबर के फैमिली आईडी कार्ड बनवाए जाने के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाय।

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय, परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार,अपर उपजिलाधिकारी विमल कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0उमेश चंद्र त्रिपाठी , प्रधानाचार्य आईटीआई अरविंद कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेखा मिश्रा,जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ0 अजीत कुमार, सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि,समस्त खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User