छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने किये विशेष इंतजाम, चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

Nov 08, 2024 - 08:51
0 10
छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने किये विशेष इंतजाम, चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

block-350 block-350

छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने किये विशेष इंतजाम, चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विशेष रूप से स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में छठ त्यौहार के अवसर पर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध और भीड़ नियंत्रण के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस अवधि में गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, बादशाह नगर, ऐशबाग जं, बस्ती, खलीलाबाद एवं सीतापुर स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। जहां पर रेल यात्रियों के बैठने और आराम करने की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्री सूचना के लिए स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा की जा रही है, जिसमें प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेगा माइक का भी उपयोग किया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर खुफिया सूचनाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’ नामक आरपीएफ की विशेष महिला टीम भी तैनात है। मंडल नियंत्रक कक्ष में स्थापित 'वार जोन' में तथा उपरोक्त स्टेशनों पर 24 घंटे शिफ्ट वार रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 इसके अतिरिक्त सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी के द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष तैनाती की गई है। सभी स्टेशनों पर ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ चौबीसों घंटे संचालित हैं। जहां अनुभवी कर्मचारी यात्रियों की सहायता और आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सा जरूरतों के लिए भी प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल सहायता बूथ उपलब्ध हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को चिकित्सीय इलाज के साथ साथ आवश्यकता पड़ने पर स्टेशन पर उपलब्ध मेडिकल एम्बुलेंस की सुविधा तुरंत मिल सके। टिकट काउंटरों में बढ़ोतरी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और एटीवीएम के लिए अधिक संख्या में फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग में कोई कठिनाई न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए त्वरित भुगतान हेतु जनरल टिकट काउंटर सहित रिजर्वेशन काउंटर पर क्यूआर कोड सिस्टम लगाए गए हैं।

 दया शंकर चौधरी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User