पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Etah Police News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Oct 21, 2024 - 13:19
0 88
पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

block-350 block-350

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन एटा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

"इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना।"

        यह जानना महत्वपूर्ण है कि जनसेवा का उच्च आदर्श अपनाते हुए कई पुलिसकर्मी प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ पर चलते हुए वीरगति को प्राप्त होते रहे हैं। पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रकृति ऐसी है कि इसमें हर कदम पर जोखिम और जीवन का भय होता है। यही कारण है कि पुलिसकर्मी अपने कार्यों को अंजाम देते हुए बड़ी संख्या में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपनी प्राणाहुतियाँ देते हैं।

जनसेवा के उच्च आदर्श की प्राप्ति में मर मिटने से भी न हिचकिचाने वाले ये पुलिसकर्मी मरकर भी अमर हो जाते हैं। इनकी कीर्ति और यशोगाथा समय के साथ क्षरित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर प्रेरणा देती रहती है। 

        पुलिस की भावी संततियों के लिए एक प्रेरणादायक गाथा आज से 63 वर्ष पुरानी है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने 21 अक्टूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित जनहीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले को निष्प्रभावी कर अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन वीर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

        इसी क्रम में आज पुलिस लाइन एटा स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना निधौली कलां और सभी उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुष्प चक्र और श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User