हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट को कुमारी शैलजा ने बताया निराशाजनक, बोलीं- आत्मनिरीक्षण की जरूरत

Oct 08, 2024 - 21:30
Updated: 2 years ago
0 8
हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट को कुमारी शैलजा ने बताया निराशाजनक, बोलीं- आत्मनिरीक्षण की जरूरत

block-350 block-350

ECI Haryana Assembly Election Result 2024 : हरियाणा। कांग्रेस सांसद शैलजा कुमार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को निराशाजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को परिणामों पर आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं के सभी प्रयास बेकार हो गए हैं। दरअसल, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट रही है, जिससे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदें खत्म हो गई हैं जबकि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने को लेकर कॉंफिडेंट थी। 

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने मंगलवार को मीडिया से कहा, परिणाम बेहद निराशाजनक हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे समय तक काम किया, हम राहुल गांधी के संदेश के साथ गांवों में गए, लेकिन परिणामों के बाद ऐसा लग रहा है कि उनके सभी प्रयास बेकार हो गए हैं। पार्टी को यह देखने की जरूरत है, पार्टी आत्मनिरीक्षण करेगी। ऐसे परिणाम नहीं आने चाहिए थे। कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि, हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी और कमियों के बारे में सोचना होगा। हमें देखना होगा कि ऐसे नतीजों के लिए कौन जिम्मेदार है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User