Bollywood News : अपनी ही बन्दूक से अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Bollywood News : अपनी ही बन्दूक से अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Oct 01, 2024 - 11:06
0 260
Bollywood News : अपनी ही बन्दूक से अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

गोविंदा को उनकी ही बंदूक से पैर में गोली लग गई है। दरअसल, गोविंदा आज सुबह 4.30 बजे अपने जुहू के घर से एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी गोविंदा के लाइसेंसी बंदूक से मिस फायर हो गया और गोली गोविंदा का पैर में लग गई।

पुलिस के मुताबिक, गोविंदा खतरे के बाहर हैं। एक्टर को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस वक्त वह आईसीयू में हैं और उनका इलाज चल रहा है. जिस वक्त ये हादसा हुआ, गोविंदा घर पर अकेले थे. वह बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे. तभी अचानक मिस फायर हो गया और वो जख्मी हो गए।

पास में रहने वाले रिश्तेदार में पहुंचाया अस्पताल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ने पास में ही रह रहे अपने रिश्तेदारों को कॉल किया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। गोविंदा के मैनेजर ने बताया सुबह-सुबह क्या हुआ गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया, 'एक्टर और शिव सेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे।

वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर केस में रख रहे थे, तभी उसके हाथ से रिवाल्वर गिर गई और गोली चल गई, जो उसके पैर में लगी. डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में हैं। इस घटना का जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली है. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अब तक इस घटना को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस घटना से गोविंदा के फैंस काफी हैरान और परेशान हैं।

फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गोविंदा को 'कुली नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी', 'स्वर्ग', 'साजन चले ससुराल', 'राजा बाबू', 'राजाजी', 'पार्टनर' जैसी अन्य कॉमेडी ब्लॉकबस्टर देने के लिए जाना जाता है. गोविंदा की बड़े पर्दे पर आखिरी बार वो पहलाज निहलानी द्वारा निर्देशित 2019 की फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। पिछले काफी समय से वो फिल्मी पर्दे से दूर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User