Shahjahanpur News : शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म, मैरिज सर्टिफिकेट के नाम पर कराये प्रापर्टी पर साइन

Shahjahanpur News : शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म, मैरिज सर्टिफिकेट के नाम पर कराये प्रापर्टी पर साइन

Sep 15, 2024 - 19:51
0 48
Shahjahanpur News :  शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म, मैरिज सर्टिफिकेट के नाम पर कराये प्रापर्टी पर साइन

उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में विधवा भाभी ने देवर पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि देवर ने मैरिज सर्टिफिकेट की जगह प्रॉपर्टी पेपर पर साइन करा लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि देवर ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद कोर्ट मैरिज करने के की बात कहकर पांच बीघा भूमि का बैनामा पर साइन करवा लिया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई नहीं की, तो महिला ने शनिवार देर रात कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत कराई। कांट क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल मौत हो गई थी। परिवार में एक देवर है, जिसकी शादी नहीं हुई है। उसका मेरे साथ व्यवहार अच्छा था। उसने मेरा इस दौरान बहुत ध्यान रखा। उसने कहा कि वह मुझसे शादी करेगा।

उसने इस दौरान कई बार मेरा कई बार दुष्कर्म किया। मैंने कई बार उससे शादी का बोला, तो वह टालने लगा। एक दिन मैंने दबाव बनाया। वह एक पेपर लेकर आया। उसने कहा कि यह कोर्ट मैरिज के पेपर हैं। मैंने उस पर साइन कर दिया, तो पता चला कि वह पांच बीघा भूमि के पेपर थे, जो उसने मुझसे साइन करवाकर अपने नाम करा लिये।

 यह पांच बीघा जमीन मेरे भरण-पोषण का इकलौता सहारा है, जो उसने मुझसे छीन लिया। मैंने विरोध किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि स्थानीय नेता ने देवर का इस मामले में साथ दिया, जिससे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User