कायमगंज क्षेत्रCO ने शमशाबाद में गणेश महोत्सव, बारावफात तथा रामलीला महोत्सव पर्व को शांतिसमिति की बैठक

Sep 15, 2024 - 19:36
0 45
कायमगंज क्षेत्रCO ने शमशाबाद में गणेश महोत्सव, बारावफात तथा रामलीला महोत्सव पर्व को शांतिसमिति की बैठक

block-350 block-350

कायमगंज क्षेत्रCO ने शमशाबाद में गणेश महोत्सव, बारावफात तथा रामलीला महोत्सव पर्व को शांतिसमिति की बैठक।

शमशाबाद /फर्रुखाबाद। गणेश महोत्सव, ब रा वफात तथा रामलीला महोत्सव के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए कायमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी जय सिंह परिहार की मौजूदगी में थाना प्रांगण में शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं समाजसेवियों की शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों समुदाय की लोगों से इन पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की गई है।

कस्बा शमशाबाद में इन दोनों जहां रामलीला महोत्सव को बढ़िया तरीके से आयोजित करने की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ब रा वफात जोश खरोस एवं खुशियों के माहौल के बीच में आयोजित करने के लिए जोर-शोर से तैया रिया चल रही है।

इन पर्वों को खुशियों के साथ मनाए जाने के लिए शनिवार को शमशाबाद थाना प्रांगण में कायमगंज पुलिस क्षेत्र अधिकारी की मौजूदगी में गण मान्य लोगों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कस्बा क्षेत्र के गण मान्य, समाजसेवी एवं व्यापार मंडल के पदाधिका रियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने बैठक में मौजूद लोगों से धार्मिक त्योहारों को खुशियों के माहौल में मनाए जाने को लेकर अपील करते हुए कहा है कि शमशाबाद कस्बा हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है।

इस मिसाल को आप लोग बरकरार बनाए रखें। यहां पर दोनों समुदाय के लोग इन धार्मिक त्योहारों को मिलजुल कर मानते हैं। इन धार्मिक त्योहारों को खुशियों के माहौल को कुछ सामाजिक तत्व बि गाड़ने का प्रयास करते हैं अथवा अराजकता के जरिए से विघ्न डालने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। इन त्योहारों के बीच शरारती तत्व विघ्न डालने की कोशिश करें तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।

बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे। बैठक में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवधेश पांडे महामंत्री संजय गंगवार कोषाध्यक्ष राजू भारद्वाज, शीतल चौबे, मुफ्ती जफर अहमद कासमी, खुशहाल मियां, बस्सी ब सी उ रहमान खान, राकेश गुप्ता, कन्हैया लाल भारद्वाज तथा श्री सिद्ध विनायक कमेटी के अध्यक्ष जोग राज सिंह राजपूत भी अपनी पूरी कमेटी के साथ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User