Kasganj News : कासगंज से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव बम्बे में निर्वस्त्र मिला

Kasganj News : कासगंज से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव बम्बे में निर्वस्त्र मिला

Sep 05, 2024 - 09:15
0 938
Kasganj News : कासगंज से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव बम्बे में निर्वस्त्र मिला

block-350 block-350

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरहा नहर के रेखपुर माइनर में देर शाम एक महिला की निर्वस्त्र लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पोस्टमार्टम गृह पर शव की शिनाख्त लापता महिला अधिवक्ता के रूप में उनके पति ने की। इस दौरान वहां काफी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे। बुधवार की देर शाम किसी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गोरहा नहर के रेखपुर माइनर एक निर्वस्त्र शव है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई।

 कहीं यह शव मंगलवार को लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का न हो, इस आशंका को देखते हुए पुलिस ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसपी एस अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए।

शव की सूचना जनपद में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बमुश्किल महिला के शव को बाहर निकाला गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया। जानकारी मिलने पर महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के पति बृजतेंद्र तोमर भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। चूंकि शव का चेहरा क्षतिग्रस्त था तो उन्होंने लाश की शिनाख्त हाथ पर कट का निशान और हाथ में पहने कड़े के आधार पर मोहिनी तोमर के रूप में की।

उन्होंने स्वीकार किया कि यह शव उनकी पत्नी मोहिनी तोमर का ही है। यह कहते हुए वहां फफक पड़े। माइनर में फंसा महिला का शव अधिवक्ता मोहिनी तोमर का है। उनके पति ने शव की शिनाख्त की है। महिला अधिवक्ता मंगलवार की दोपहर से लापता थीं।

इनकी गुमशुदगी भी कोतवाली में दर्ज की गई थी। दूसरे दिन शाम को ही ह्रदय विरादक घटना सामने आती है। इससे आप क्या कहेंगे कचहरी से दिनदहाड़े महिला वकील का अपहरण और हत्या? कौन थे वो लोग जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। क्या कोई मुकदमे से सम्बंधित तो नहीं अपराधी? पुलिस ने  मामले की जांच करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। अपराधी बख्से नहीं जायेंगे। - राजेश कुमार भारती, अपर पुलिस अधीक्षक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User