लोहिया अस्पताल में पड़ी मिली लाश

Aug 22, 2024 - 20:44
0 114
लोहिया अस्पताल में पड़ी मिली लाश

block-350 block-350

लोहिया अस्पताल में पड़ी मिली लाश

फर्रुखाबाद। लोहिया जिला अस्पताल में एक युवक का शव टेंक में पड़ा मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की। लेकिन शिनाख्त नही हो सकी| थाना कादरी गेट के आवास विकास राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के पीछे टैंक में एक युवक का शव पड़ा मिला। कबाड़ा बिनने वाली महिला ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी सीएमएस को दी गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस, थाना प्रभारी कादरी गेट की फोर्स भी आ गयी| सीएमएस डा. अशोक प्रियदर्शी, डॉक्टर श्रेय खंडूजा सहित आदि विभागीय लोग भी आ गये| शव औंधे मुंह टैंक में पड़ा था, उसकी टांगे बाहर दिख रही है।

शरीर पर चेकदार नीली शर्ट और काला लोवर पहने हुए था। शव से कुछ ही दूरी पर एक मटमेले रंग का पेंट रखा मिला। थानाध्यक्ष कादरी गेट अवध नारायण पांडे ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। उन्होंने सीएमएस से शव निकलवाने को कहा है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User