भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित कई पर केस दर्ज

Aug 22, 2024 - 20:47
0 60
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित कई पर केस दर्ज

block-350 block-350

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित कई पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद। भीम आर्मी वालों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करना काफी महंगा पड़ा है। कोतवाली फतेहगढ़ के उप निरीक्षक नर सिंह ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों सहित 30 40 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में उप निरीक्षक ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के क्रिमिलियर सम्बंध में दिये गये फैसले के विरोध में। 21 अगस्त को आजाद सामाज पार्टी काशीराम की भीम आर्मी पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम पुत्र शोभाराम निवासी मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली, जिला प्रभारी राजीव सिंह व अन्य पदाधिकारी, अनुयायियों के साथ एडीएम को ज्ञापन देने गये थे।

 लौटते समय जूलूस निकाला गया रास्ते में भोलेपुर शिव मंदिर के सामने मुख्यमंत्री व भारत प्रधानमंत्री के विरुद्ध करीब 30-40 नाम पता अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अभद टिप्पणी की गयी है। जिसके सम्बंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमे लोगों के हाथ में भीम आर्मी का नीले रंग का झंडा है तथा गले में नीले रंग का गमछा डाले हैं कुछ सफेद टोपी लगाये हुये हैं जो गाली गलौज करते दिखायी दे रहे हैं। उक्त शरारती व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य गैर कानूनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User