Kasganj News : बहन के देबर ने युवती का बनाया गलत वीडियो, बुआ दे रही साथ दोस्त कर रहे ब्लैकमेल

Kasganj News : बहन के देबर ने युवती का बनाया गलत वीडियो, बुआ दे रही साथ दोस्त कर रहे ब्लैकमेल

Aug 12, 2024 - 09:31
0 436
Kasganj News : बहन के देबर ने युवती का बनाया गलत वीडियो, बुआ दे रही साथ दोस्त कर रहे ब्लैकमेल

block-350 block-350

कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की उसकी बहन के देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गलत वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस काम में पीड़िता की बुआ भी आरोपियों का साथ दे रही है।

कासगंज। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा निवासी महिला के अनुसार, उसकी बहन का देवर अमन निवासी मोहल्ला सुदामापुरी गंजडुंडवारा, लकी निवासी मंगोलपुरी एस ब्लाक नई दिल्ली, रिषीपाल निवासी ग्राम गढिया फतेहगढ़ 6 अगस्त को उसके घर आए थे।

 यहां आकर उन्होंने कहा कि भाभी आप खाना नहीं बनाना, खाना बाजार से लाएंगे। उनके द्वारा लाए खाने को खाकर वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसका गलत वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते हुए 30 हजार रुपये ले लिए। आरोपी अभी और रुपये की मांग कर रहे हैं।

महिला का आरोप है कि उसकी सगी बुआ इस काम में आरोपियों का सहयोग कर रही है। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User