सीमा हैदर ने फैराया तिरंगा, प्रेग्नेसी की चल रही तैयारी, जाने और क्या कहा

Aug 14, 2023 - 07:35
0 305
सीमा हैदर ने फैराया तिरंगा, प्रेग्नेसी की चल रही तैयारी, जाने और क्या कहा

block-350 block-350

पाकिस्तान की सीमा हैदर को लेकर ये खबर चर्चा में है कि वो मां बनने वाली हैं।

इसे लेकर अब सीमा का बयान भी सामने आया है। बता दें, सीमा के पहले से ही चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटी और एक बेटा है। इस बीच अब ये दावा किया जा रहा है कि वो सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि सीमा ने इसे अपना निजी मामला बताया है।

खबर में आगे पढ़ें: क्या मां बनने वाली है सीमा हैदर? सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर दिया बयान गले में तिरंगे वाला दुपट्टा लिए नजर आई सीमा 13 अगस्त को सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी प्रेग्नेंसी की बात चल रही है, इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी, क्योंकि ये मेरा निजी मामला है। ये बात नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेग्नेंसी है या नहीं है। ज्यादा बोलूंगी तो नजर लग जाती है। ये बात न की जाए। ये मेरा निजी मामला है।

तिरंगे वाला दुपट्टा लपेटे सीमा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न भारत 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त से पहले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक मेरी माटी मेरा देश के तहत रैली निकाली जा रही है। इसमें हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस मौके पर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर गले में तिरंगा के रंग वाला दुपट्टा लपेटे, माथे पर जय माता दी की चुन्नी लगाए पूरे जोश के साथ तिरंगा फहराया।

सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी रहे मौजूद रविवार को हर घर तिरंगा अभियान में सीमा हैदर भी शामिल हो गई है। इस खास मौके पर सीमा हैदर भारतीय पोशाक पहनी आजादी के रंग में रंगी नजर आई। तिरंगे के रंग की साड़ी पहनकर सीमा हैदर ने घर की छत पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर सचिन और पाकिस्तान से आई सीमा के अलावा उसके चार बच्चे और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User