कौन है दुपट्टा किलर जिसने 16 लड़कियों को बनाया अपनी हवस का शिकार और गहने लूट कर देता था कत्ल

Aug 14, 2023 - 07:46
0 202
कौन है दुपट्टा किलर जिसने 16 लड़कियों को बनाया अपनी हवस का शिकार और गहने लूट कर देता था कत्ल

block-350 block-350

Goa dupatta killer: गोवा का नाम जेहन में आते ही एक अलग ही मौज-मस्ती वाली फीलिंग आती है लेकिन कुछ साल पहले वहां पर एक वक्त 'दुपट्टा किलर' का खौफ था, जिसने पुलिस को 14 साल तक छकाया और तब जाकर उसके हैवानियत के किस्से सामने आए।

 इस हत्यारे ने 16 लड़कियों और महिलाओं की निर्मम तरीके से हत्या की। हत्यारे का नाम महानंद नाइक (Mahanand Naik) है जो काफी समय तक लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा और फिर उनकी जान लेता रहा, ऐसा करके उसने पकड़े जाने तक 16 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया था।

गोवा में आज भी इसके नाम की दहशत गोवा का ही रहने वाला महानंद नाइक शादी-शुदा था और उसकी पत्नी केंद्रीय कर्मचारी है वहीं उसकी एक चार साल की बेटी भी थी, कहते हैं कि सबसे पहले महानंद ने अपनी पत्नी की एक दोस्त को ही अपना शिकार बनाया जिसके बाद उसकी हिम्मत बढ़ती ही चली गई, गोवा में आज भी इसके नाम की दहशत है।

सोने के गहनों को बाजार में बेचने के बाद जमकर ऐश करता रहा शातिर अपराधी ने इस दौरान 16 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया, रेप किया, गहने लूटे और हत्या भी कर दी, बताते हैं कि सोने के गहनों को बाजार में कोई बहाना बनाकर बेचने के बाद जमकर ऐश करता रहा।

 क्या था दुपट्टा किलर के क्राइम का तरीका? दुपट्टा किलर पहले लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें शादी का झांसा भी देता था और इसी झांसे में शादी की दिन तारीख भी तय कर लेता था फिर पूरी तरह से अपना विश्वास जमाने के बाद उसे शादी के लिए किसी जगह पर बुलाता साथ ही खास बात ये कि वो लड़कियों से सोने के गहने पहनकर आने को बोलता था ऐसा होने पर वह उसके संग संबध बनाता और फिर उसकी साड़ी, दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर देता और गहने लेकर वहां से फरार हो जाता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User