गर्भवती भाभी संग लिए देवर ने सात फेरे, भाई ने दिया आशीर्वाद, क्षेत्र में बहु चर्चित

गर्भवती भाभी संग लिए देवर ने सात फेरे, भाई ने दिया आशीर्वाद, क्षेत्र में बहु चर्चित

Jul 28, 2024 - 08:31
0 677
गर्भवती भाभी संग लिए देवर ने सात फेरे, भाई ने दिया आशीर्वाद, क्षेत्र में बहु चर्चित

block-350 block-350

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। 

ऐसी शादी शायद ही आपने देखी होगी। यहां गर्भवती पत्नी ने पति के सामने देवर संग फेरे लिए. शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। इस शादी में दूल्हे का बड़ा भाई (महिला का पति) बाराती भी बना. आरोप है कि भाभी का संबंध अपने देवर के साथ था. इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया कहा कि होने वाला बच्चा मेरा नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के बीबीपुर गांव के रहने वाले शिरोमणि गौतम के बेटे बहादुर गौतम की शादी 26 मई 2023 को सरायख्वाजा क्षेत्र की रहने वाली सीमा गौतम के साथ हुई थी. दोनों पक्षों ने धूमधाम के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी. शादी के बाद सीमा अपने ससुराल रहने लगी थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था. तभी देवर का अपनी भाभी के ऊपर दिल आ गया। शादी के कुछ दिनों बाद सीमा का व्यवहार में बदलाव आने लगा. वो पति से ज्यादा अपने देवर का ध्यान रखने लगी।

 धीरे-धीरे देवर-भाभी नजदीक आने लगे. इसकी भनक बहादुर गौतम को लग गई. उसने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी सीमा का संबंध उसके छोटे भाई सुंदर गौतम के साथ है. माता-पिता ने बहादुर को समझाया तो मामला शांत हो गया. इसी बीच उसकी पत्नी सीमा प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद बहादुर ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

 बहादुर का आरोप था कि यह बच्चा उसका नहीं है, बल्कि उसके छोटे भाई सुंदर गौतम का है। धीरे-धीरे यह बात गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद रिश्तेदारों की मर्जी से सीमा सुंदर गौतम ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों ने जोगी वीर मंदिर जाकर सात फेरे भी ले लिए। मंदिर में सीमा सुंदर की शादी में बहादुर गौतम भी पहुंचा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों बहादुर ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User