लव मैरिज के बाद गुंडे घर पर आए और आँखों मे मिर्च झोंक कर दुल्हन को उठा ले गए!

Jul 16, 2024 - 10:11
0 566
लव मैरिज के बाद गुंडे घर पर आए और आँखों मे मिर्च झोंक कर दुल्हन को उठा ले गए!

block-350 block-350

Rajasthan News : झुंझुनूं के चनाना कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। कस्बे में फिल्मी स्टाइल में दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने परिवार के लोगों के आंखों में मिर्च डाल मारपीट करते हुए विवाहिता का अपहरण कर लिया।

बता दें कि अपहरण की ये वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश लोग हाथों में लाठी लिए घर के अंदर घुसे और फिर विवाहिता का अपहरण कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रात को चनाना चौकी और सुल्ताना थाने में पुलिस से मदद मांगी पर पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। जानकारी के अनुसार, सुल्ताना थाना इलाके के चनाना गांव निवासी जितेंद्र कुमार की नागौर की मोनिका कंवर से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई।

उसके बाद दोनों ने अप्रैल महीने में हिसार में प्रेम विवाह कर लिया और राजस्थान हाईकोर्ट से संरक्षण को लेकर याचिका दायर करते हुए संरक्षण प्राप्त का आदेश पारित करवाया। इसके बाद जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी मोनिका के साथ रह रहा था। रात को मोनिका के परिजन दो गाड़ियों में सवार होकर आए और जितेंद्र कुमार के परिजनों से मारपीट करते हुए मोनिका कंवर को गाड़ी में डालकर ले गए।

 पीड़ित परिवार ने चनाना चौकी और सुल्ताना थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसपी के समक्ष पेश होकर गुहार लगाई है। सुल्ताना थानाधिकारी भजनाराम राम ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User