Firozabad News : पूर्व BJP चेयरमैन घोटाले में फंसे, आय से अधिक संपत्ति

Firozabad News : पूर्व BJP चेयरमैन घोटाले में फंसे, आय से अधिक संपत्ति

Jul 16, 2024 - 10:02
 0  378
Firozabad News : पूर्व BJP चेयरमैन घोटाले में फंसे, आय से अधिक संपत्ति
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

फिरोजाबाद। पालिकाध्यक्ष रहते आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने भाजपा नेता राम बहादुर चक पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनके खिलाफ उनके कार्यकाल में सभासद रहे 10 सभासदों ने लगभग चार वर्ष पूर्व शिकायत की थी।

राम बहादुर चक सितंबर 2017 से जनवरी 2023 तक पालिकाध्यक्ष रहे। हालांकि पैरालाइज होने के कारण अंतिम तीन वर्ष का कार्य प्रतिनिधि के रूप में उनके बेटे राहुल चक ने देखा। उसी दौरान भाजपा से ही सभासद रहे शिवपुरी निवासी रक्षपाल सिंह एवं नौ अन्य सभासदों ने सतर्कता अनुभाग लखनऊ को 17 अक्टूबर 2020 को एक शिकायती पत्र भेजा था।

 जिसमें आरोप लगाया गया था कि नामांकन के दौरान लगाए गए शपथ पत्र में पालिकाध्यक्ष ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमों सहित कई तथ्य छिपाए हैं। वहीं शपथ पत्र में अपनी और परिवार की जो संपत्ति दर्शाई है उससे कई गुण अधिक संपत्ति उनके पास हो गई है। साक्ष्य के रूप में वे चेक नंबर भी लिखे गए, जिनका उल्लेख उनकी पत्नी के नाम खरीदी के गए खेत एवं अन्य संपत्ति के बैनामों में दर्ज हैं। ये भी आरोप लगाया किया पालिकाध्यक्ष रहते उन्होंने एक ठेकेदार से 15 लाख रुपये कीमत की कार ली।

जिस पर चेयरमैन लिखवा गया। वह उसकी कार से आते जाते थे। रिश्तेदारों के नाम ठेका और आउट सोर्सिंग कर्मचारी के रूप में दर्शाकर हर महीने लाखों का भुगतान निकाला गया। लंबी चली जांच के बाद सोमवार को विजिलेंस ने ने उनके विरुद्ध आगरा के उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रक्षपाल सिंह का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने अपने पिता के नाम से मुहम्मदाबाद में अस्पताल भी बनवाया था।

इस संबंध में पालिकाध्यक्ष के बेटे राहुल चक का कहना है कि उन्हें मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है। सभासद की शिकायत पर जांच तीन साल से चल रही थी। अपने पिता की ओर से उन्होंने आरोपों के जवाब और साक्ष्य विजिलेंस टीम को दे दिए थे।