अस्पताल के बाथरूम में फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश

Jun 28, 2024 - 20:31
0 38
अस्पताल के बाथरूम में फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश

block-350 block-350

अस्पताल के बाथरूम में फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश

फर्रुखाबाद । अस्पताल के तीसरी मंजिल पर चिकित्सक की महिला कर्मचारी का शव फांसी पर झूलता मिला| जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच की | जनपद मैनपुरी के भोगांव रसूलाबाद निवासी 22 वर्षीय रुक्मणी पुत्री सुभाष विगत कई सालों से फतेहगढ़ के नगलादीना निवासी डा. एचपी श्रीवास्तव की पुत्रबधू डॉ. अंजली श्रीवास्तव झाड़ू-पोंझा व बच्चो की देखभाल करती थी।

वह हाल में अस्पताल के सामने ही गुजराती वाली गली में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रह रही थी| उसका शव शुक्रवार को अस्पताल के तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में दुपट्टे से फांसी पर झूलता मिला | मृतका रुक्मणी की माँ रेखा देवी नें बताया कि चिकित्सक अंजली उसकी पुत्री को सुबह 6 बजे बुला लेती थी।

 शुक्रवार को डा. अंजली नें रुक्मणी के फांसी लगा लेनें की सूचना परिजनों को दी| जिसके बाद मृतका की माँ रेखा देवी अन्य परिजन मौके पर आ गये | कोतवाल हरीश्याम आदि पुलिस बल मौके पर आया गया। मृतक रुक्मणी की माँ रेखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User