उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारियों के हुये ट्रांसफर जारी, मेधा रूपम बनी कासगंज DM

उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारियों के हुये ट्रांसफर जारी, मेधा रूपम बनी कासगंज DM

Jun 25, 2024 - 21:21
 0  133
उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारियों के हुये ट्रांसफर जारी, मेधा रूपम  बनी कासगंज DM
Follow:

ब्रेकिंग लखनऊ । राजधानी लखनऊ सचिवालय से अपडेट जारी । लोकसभा चुनाव के बाद  उत्तर प्रदेश में आई0ए0एस0 अधिकारियों के हुये ट्रांसफर जारी। मेधा रूपम आई0ए0 एस0 जनपद कासगंज की नई जिलाधिकारी बनाई गयी। कासगंज में तैनात जिलाधिकारी सुधा वर्मा को हटा दिया गया है।

मेधा रूपम आज तक ग्रेटर नोयडा के अतिरिक्त एसीइओ पद पर तैनात थी। और 2014 बेच की आई0ए0एस अधिकारी है रायफल सूटिंग चेंपियन रही इससे पूर्व बरेली जिले में भी तैनाती रही है। आई0ए0एस0 मनीष बंसल जनपद सहारनपुर के नये जिलाधिकारी बनाये गए। आई0ए0एस0 राजेन्द्र पैसिया जनपद संभल के नये जिलाधिकारी बनाये गए।

आई0ए0एस0 अभिषेक आनंद जनपद सीतापुर के नये जिलाधिकारी बनाये गए। आई0ए0एस0 अनुज सिंह जनपद मुरादाबाद के नये जिलाधिकारी बनाये गये। जिलाधिकारी औरैया की डीएम नेहा प्रकाश हटाई गईं। मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह हटाए गए। आज शाम को एक दर्जन जिलों के जिला कलक्टर बदले दिए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow