Farrukhabad: ज़िलाधिकारी ने खनन अधिकारी को किया निलंबित

Jun 20, 2024 - 20:36
0 68
Farrukhabad:  ज़िलाधिकारी ने खनन अधिकारी को किया निलंबित

block-350 block-350

Farrukhabad: ज़िलाधिकारी ने खनन अधिकारी को किया निलंबित

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई| वाणिज्य कर विभाग की बसूली कम पाई गयी| स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये ,स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई,परिवहन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पायी गयी।

विभाग द्वारा डग्गामारी पर प्रभावी कार्यवाही नही की जा रही है| जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व निर्देशित किया कि प्रेशरहॉर्न व हूटर के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये| सभी विभागाध्यक्ष से प्रेशरहॉर्न हटाने का प्रमाणपत्र एआरटीओ प्राप्त करे| विधुत विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पायी गयी| जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर का रिप्लेसमेंट समय से हो व सभी जर्जर तार व केबिल चेंज किये जायें।

 सातनपुर मंडी समिति के सचिव का बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन रोकने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये| नगर निकायों को सिंगल यूज़ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये| , खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई खनन अधिकारी द्वारा प्रवर्तन का कार्य नही किया जा रहा है।

 जिलाधिकारी द्वारा खनन अधिकारी के निलंबन के लिये शासन को लिखने के निर्देश दिये गये, बैठक में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापतिआदि अधिकारी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User